सांगठनिक विस्तार को लेकर रालोसपा की बैठक आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2019 7:22 AM

विज्ञापन

शेखपुरा : सांगठनिक विस्तार को लेकर रालोसपा की बैठक आयोजित की गई. शहर के पटेल चौक स्थित निजी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व शेखपुरा प्रभारी मोहम्मद कामरान पहुंचे. इस बैठक में जल्द- से- जल्द […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सांगठनिक विस्तार को लेकर रालोसपा की बैठक आयोजित की गई. शहर के पटेल चौक स्थित निजी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व शेखपुरा प्रभारी मोहम्मद कामरान पहुंचे.

इस बैठक में जल्द- से- जल्द सभी प्रकोष्ठों के गठन का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही पूरे जिले में कम- से- कम 80 प्रतिशत से अधिक बूथों पर क्रियाशील सदस्य बनाये जाने को लेकर विशेष अभियान चलाये जाने पर बल दिया गया.
मुख्य अतिथि ने बताया कि पार्टी ने भी निर्णय लिया कि जिस विधानसभा में पार्टी 80 प्रतिशत बूथों तक क्रियाशील सदस्य तथा बूथ कमेटी बनायेगी.
वहां ही पार्टी चुनाव लड़ने पर विचार करेगी. बैठक में पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रोशन राजा, राज्य परिषद सदस्य बिपिन चौरसिया, पप्पू राज, रवींद्र कुशवाहा, छात्र जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ,अमीर कुमार,
श्यामसुंदर कुशवाहा, पमपुल सिंह,मो खालिद, अनीश धारी, रामप्रसाद दास, महेंद्र धारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन