रेलवे फाटक का हाईट गेज तोड़कर बालू लदा हाईवा पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद पलटा हाईवा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura News : हाईट गेज से टकराने बाद चालक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण हाईवा सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा. दुर्घटना में घायल चालक सोनू कुमार अरवल के एकरौजा निवासी है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार की रिपोर्ट)
जिले के शाहपुर-शेखपुरा सड़क मार्ग स्थित हसनगंज रेलवे फाटक पर शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. बालू लदा एक हाईवा रेलवे फाटक के हाईट गेज को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

घायल चालक की पहचान अरवल जिले के एकरौजा गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे शाहपुर से शेखपुरा की ओर आ रहा हाईवा हसनगंज रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा. इसी दौरान वाहन रेलवे फाटक के हाईट गेज से टकरा गया. टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और रेलवे क्रॉसिंग से पहले मोड़ पर हाईवा सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा.

लोगों ने चालक को बाहर निकाल अस्पताल ले गये

घटना के समय हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने देखा कि हाईवा का इंजन हिस्सा गड्ढे में पलटा हुआ था और चालक उसमें फंसा हुआ मदद की गुहार लगा रहा था. सूचना मिलने पर शेखपुरा पुलिस और रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया. घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि हाईवा कुछ और आगे बढ़ जाता तो रेलवे लाइन के ऊपर लगे ओवरहेड विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो सकते थे, जिससे बड़ा रेल हादसा होने की आशंका थी.

हालांकि इस घटना में कोई अन्य जनहानि नहीं हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Also Read : शेखपुरा में खेत बचाओ अभियान शुरू, किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया जागरूक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन