सीवान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, एलएचबी रेक के साथ पहुंची बाघ एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

सीवान जंक्शन पहुंची बाघ एक्सप्रेस

Siwan News : सीवान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, एलएचबी रेक के साथ पहुंची बाघ एक्सप्रेस

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : रेलवे यात्रियों के लिए एक सुखद खबर है. गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार को पहली बार नए एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक के साथ सीवान जंक्शन पहुंची.जानकारी के अनुसार, ट्रेन दोपहर लगभग 3:25 बजे सीवान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-03 पर पहुंची. निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन अपने गंतव्य काठगोदाम के लिए रवाना हो गई.

पहली बार एलएचबी रेक के साथ सीवान पहुंची

रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होते हैं. इन कोचों में बेहतर सस्पेंशन, अधिक गति क्षमता तथा दुर्घटना की स्थिति में कम नुकसान की विशेषताएं होती हैं.नए एलएचबी रेक के साथ बाघ एक्सप्रेस के परिचालन शुरू होने से इस मार्ग के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा. ट्रेन के नए स्वरूप को देखकर यात्रियों में भी उत्साह देखा गया.

Also Read : राजेंद्र नगर बस स्टैंड की जमीन कब्जाने का मामला, गोपालगंज कोर्ट में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन