शेखपुरा में स्वर्ण व्यवसायी से 18 लाख की ज्वेलरी लूटी, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी से लूट

स्वर्ण व्यवसायी से लूट

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई को पिस्तौल दिखाकर 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए. वारदात के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में सघन नाकेबंदी कर दी है.

विज्ञापन

Sheikhpura News (रंजीत कुमार की रिपोर्ट): शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के नवीनगर काकराड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई को पिस्तौल भिड़ाकर 18 लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवरात लूट लिए और मौके से चंपत हो गए. इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर अरियरी थाना पुलिस के समक्ष कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही अरियरी थाना सहित कई थानों की पुलिस अपराधियों को अविलंब पकड़ने के लिए लगातार सघन छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलिराम चौधरी के कड़े निर्देश पर जिला पुलिस ने विभिन्न मुख्य सड़क मार्गों पर त्वरित रूप से बैरिकेडिंग लगाकर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर स्थित लक्ष्मी मार्केट में संचालित एक सोने-चांदी की दुकान के प्रोपराइटर अभिषेक वर्मा देर शाम अपनी दुकान पूरी तरह बंद करके बाइक से शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे.

थैले में थे कीमती आभूषण

स्वर्ण व्यवसाई सुरक्षा के लिहाज से अपने साथ एक थैले में 60 ग्राम सोना और करीब 3 किलो चांदी के कीमती जेवरात भी लेकर साथ लौट रहे थे. इसी बीच शेखपुरा-महुली मुख्य सड़क मार्ग पर अरियरी थाना क्षेत्र के नवीननगर ककरार के आहर स्थित एक बंद पड़े चिप्स मिक्सिंग प्लांट के निकट यह हादसा हुआ. पीछे से दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए कुल 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

आभूषण छीनकर अपराधी हुए फरार

अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को पिस्तौल भिड़ाकर उनकी चलती बाइक को जबरन रुकवाया और उनसे सोने-चांदी के जेवरात से भरे थैले को झटके से छीन कर शेखपुरा शहर की ओर तेजी से भाग खड़े हुए. इस लूट की घटना में लुटेरों ने लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के कीमती आभूषणों को लूटा है. वारदात के बाद अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और डीआईयू (DIU) टीम के प्रभारी अवधेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस टीम लगातार अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

Also Read: रेलवे फाटक का हाईट गेज तोड़कर बालू लदा हाईवा पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन