राजापाकर में नुक्कड़ नाटक के जरिए बैंकिंग सुविधाओं का संदेश, ग्राहकों को साइबर अपराध से बचने के बताए गए उपाय

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

नुक्कड़ नाटक करते कलाकार

Hajipur News : नुक्कड़ नाटक के जरिए बैंक योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव का दिया गया संदेश

विज्ञापन

राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा राजापाकर की ओर से राजापाकर स्थित कबीर आश्रम के पास मां काली स्थान के परिसर में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बैंक द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में तथा साइबर ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दिया गया. इस मौके पर शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया.

प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के लाभ से लोगों को कराया अवगत

आगे उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत खाताधारक को 436 रुपए सालाना प्रीमियम जमा करना होता है. खाताधारक की सामान्य मृत्यु पर भी नॉमिनी को  दो लाख रुपए एक मुफ्त दिया जाता है. वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत धारक को 20 रुपया सालाना प्रीमियम देना होता है यह दुर्घटना बीमा है. इसके तहत खाताधारक की मौत के बाद नॉमिनी को दो लाख रुपए एक मुफ्त दिया जाता है. अटल पेंशन योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना के तहत खाताधारक की उम्र के अनुसार उन्हें प्रीमियम देना होता है तथा 60 साल के उम्र के बाद खाताधारक को पेंशन दिया जाता है.

बीमा, पेंशन और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित रहा जागरूकता कार्यक्रम

वहीं साईबर ठगी के बारे में शाखा प्रबंधक ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक को मोबाइल पर क्लिक न करें. किसी प्रकार के प्रलोभन वाले कॉल को नजरअंदाज करे. अपना बैंक से संबंधित ओटीपी किसी भी व्यक्ति को नहीं बताएं तथा किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत शाखा कार्यालय में आकर हमसे संपर्क करें. इस कार्यक्रम में जीविका दीदीयों ने सहयोग किया. इस मौके पर बैंककर्मी तिलकेश्वर पासवान, जीविका की ओर से अंजली कुमारी, पिंकी कुमारी, ललिता कुमारी, मनीषा कुमारी, उमा कुमारी आदि उपस्थित रहे.

Also Read : राजेंद्र नगर बस स्टैंड की जमीन कब्जाने का मामला, गोपालगंज कोर्ट में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन