महुआ अनुमंडल अस्पताल में तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Author Dileep kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
महुआ डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन, अब इलाज घर के पास

Hajipur News : महुआ अनुमंडल अस्पताल में तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया है. इससे स्थानीय मरीजों को अब डायलिसिस के लिए पटना या मुजफ्फरपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर जिले के महुआ अनुमंडल अस्पताल में तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का बुधवार को उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह का आयोजन अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में किया गया.

ऑनलाइन माध्यम से किया गया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से रिमोट के जरिए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया. वहीं अस्पताल परिसर में सभापति नवीनचंद्र भारती और उपसभापति रोमी यादव ने फीता काटकर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया.

अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा डायलिसिस के लिए

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सभापति नवीनचंद्र भारती ने कहा कि डायलिसिस सेंटर शुरू होने से महुआ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब डायलिसिस कराने के लिए पटना, मुजफ्फरपुर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी.

ये लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विजय कुमार, वरुण कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : गोपालगंज में सोना खरीद के नाम पर 7.68 लाख की ठगी, पंजाब के दो युवक बने शिकार



विज्ञापन
Dileep Kumar

लेखक के बारे में

By Dileep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन