हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर अंडरपास और फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग, चिराग पासवान ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलती महासचिव प्रो. संगीता सिंह | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलती महासचिव प्रो. संगीता सिंह

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर सुरक्षित आवागमन की मांग जोर पकड़ रही है. सड़क पार करने में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अंडरपास और फुटओवर ब्रिज बनाने का अनुरोध किया गया है. साथ ही बिठौली हॉल्ट को स्टेशन बनाने की भी मांग की गई है.

विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क पार करने की सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को प्रतिदिन दुर्घटनाओं का जोखिम उठाना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश महासचिव प्रो. संगीता सिंह द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखा है.

जनसुरक्षा के लिए अंडरपास और फुटओवर ब्रिज की मांग

चिराग पासवान ने अपने पत्र में जनसुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए एनएच-22 पर आवश्यक एवं चिह्नित स्थानों पर तत्काल अंडरपास अथवा फुटओवर ब्रिज निर्माण कराने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि सड़क पार करने के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बिठौली हॉल्ट को स्टेशन बनाने की भी उठी मांग

पत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के वर्षों पुराने बिठौली हॉल्ट को स्टेशन के रूप में विकसित करने की मांग भी की गई है. इसके साथ ही क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आवश्यक ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है.

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रो. संगीता सिंह ने कहा कि एनएच-22 पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था और बिठौली हॉल्ट के विकास से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा. इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और रेल यात्रियों को भी बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेगी.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन