वैशाली: महनार रेलवे स्टेशन पर कैंटीन कर्मी और युवक के बीच मारपीट, स्टेशन परिसर में मचा हड़कंप

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

स्टेशन पर मारपीट होने का फोटो वायरल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महनार रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार देर शाम कैंटीन कर्मी और एक युवक के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर स्थित महनार रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार देर शाम कैंटीन कर्मी और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर हुई जमकर हाथापाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के कारण स्टेशन परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. अचानक हुई घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया.

साथियों को बुलाकर की गई पिटाई

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर कैंटीन कर्मी ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया. इसके बाद आरोपी युवकों ने पीड़ित को खदेड़-खदेड़कर पीटा.

घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्री खुद को सुरक्षित रखने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

घटना का कारण स्पष्ट नहीं

मारपीट की घटना का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का किसी यात्री द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्लेटफॉर्म पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं.

स्टेशन प्रबंधन ने नहीं दी प्रतिक्रिया

घटना को लेकर स्टेशन प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. वहीं मामले को लेकर यात्रियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा बनी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन