हाजीपुर में बीसीओ नागेश्वर चरण प्रसाद को दी भावभीनी विदाई, नये बीसीओ मनीष कुमार का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह के दौरान बीसीओ व पैक्स अध्यक्ष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर प्रखंड में सहकारिता विभाग के बीसीओ नागेश्वर चरण प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गई. उनके कार्यकाल में सहकारिता योजनाओं के क्रियान्वयन और किसानों की समस्याओं के समाधान में योगदान की सराहना की गई. इस अवसर पर नए बीसीओ मनीष कुमार का स्वागत किया गया.

विज्ञापन

Hajipur Vyapar Mandal: हाजीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजीपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन सहदुल्लाहपुर पैक्स अध्यक्ष अरुण राय ने किया. समारोह में बीसीओ नागेश्वर चरण प्रसाद को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और भावभीनी विदाई दी गयी.

विज्ञापन

सहकारिता योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान की सराहना

समारोह के दौरान पहेतिया पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार, गदाई सराय पैक्स अध्यक्ष मनोज राय, शुभई पैक्स अध्यक्ष बैद्यनाथ राय, सेंदुआरी पैक्स अध्यक्ष रमेश राय सहित अन्य अध्यक्षों ने कहा कि बीसीओ नागेश्वर चरण प्रसाद ने अपने कार्यकाल में सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभायी. किसानों और सहकारिता से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहे. पैक्सों के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा.

सरल स्वभाव और सहयोगात्मक रवैये की हुई प्रशंसा

व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि किसी अधिकारी का स्थानांतरण या विदाई सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन कार्यकाल के दौरान उनके कार्य और व्यवहार की याद लंबे समय तक बनी रहती है. शिक्षक नवीन कुमार ने बीसीओ के सरल स्वभाव, सहयोगात्मक रवैये और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की.

भावुक हुए नागेश्वर चरण प्रसाद

विदाई के दौरान बीसीओ नागेश्वर चरण प्रसाद भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि हाजीपुर प्रखंड में कार्य करने के दौरान विभागीय कर्मियों, पैक्स अध्यक्षों एवं आम लोगों से मिला सहयोग वे हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय बेहद जरूरी है.

नये बीसीओ मनीष कुमार का स्वागत

समारोह में नये बीसीओ मनीष कुमार का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर विनोद तिवारी, अनिल कुमार, राजीव कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार सिंह, अमित पांडेय, नरेश सिंह, अजीत कुमार, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट धनजीत कुमार सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन