वैशाली: एसपी शुभांक मिश्रा ने तकनीकी प्रकोष्ठों का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और त्वरित रिस्पॉन्स पर दिया जोर

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करते वैशाली एसपी  | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण करते वैशाली एसपी

हाजीपुर के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न तकनीकी प्रकोष्ठों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सीसीटीवी, मीडिया सेल, NAFIIS और ERSS शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया.

विज्ञापन

Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न तकनीकी प्रकोष्ठों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष, मीडिया सेल, एनएएफआईएस शाखा और ईआरएसएस शाखा की कार्यप्रणाली का जायजा लिया.

सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए. साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

एनएएफआईएस में शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक एंट्री पर जोर

एसपी ने एनएएफआईएस शाखा का निरीक्षण करते हुए शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक और फिंगरप्रिंट एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि तकनीकी डेटा का सटीक संधारण अपराध अनुसंधान और अपराधियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

ईआरएसएस शाखा को त्वरित रिस्पॉन्स के निर्देश

ईआरएसएस शाखा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी ईआरवी वाहनों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और प्राप्त होने वाले प्रत्येक इवेंट पर न्यूनतम समय में त्वरित प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर पुलिस सहायता पहुंचना प्राथमिकता होनी चाहिए.

तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल

एसपी शुभांक मिश्रा ने सभी तैनात कर्मियों को उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से आम जनता को अधिक त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ करने का आह्वान किया.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन