महुआ के टाउन-2 फीडर की बिजली घंटों रही ठप, उपभोक्ताओं को पानी समेत कई समस्याओं का सामना

Author Dileep kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

महुआ सब स्टेशन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : हाजीपुर जिले के महुआ विद्युत सब स्टेशन पर गुरुवार सुबह बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई. करीब चार घंटे तक बिजली न रहने से पेयजल संकट के साथ-साथ दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए. विभागीय टीम लाइन बहाल करने में जुटी है.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर जिले के महुआ विद्युत सब स्टेशन के टाउन-2 फीडर से गुरुवार की अहले सुबह बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई. सुबह करीब 8 बजे तक बिजली बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

पेयजल सहित दैनिक कार्य हुए प्रभावित

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल संकट के साथ-साथ घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए. सुबह के समय बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की.

11 केवी लाइन पर ताड़ का छज्जा गिरने से आई समस्या

बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि 11 केवी लाइन पर ताड़ का छज्जा गिर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. इसी वजह से टाउन-2 फीडर से बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी.

लाइन बहाल करने में जुटी विभागीय टीम

कार्यपालक विद्युत अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार विद्युत कर्मियों के साथ सदापुर-महुआ स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. टीम 11 केवी लाइन पर गिरे ताड़ के छज्जे को हटाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read : गोपालगंज में सोना खरीद के नाम पर 7.68 लाख की ठगी, पंजाब के दो युवक बने शिकार



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन