महनार में अग्निशमन विभाग का विशेष अभियान, अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

महनार में अस्पताल व अन्य संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पदाधिकारी

Hajipur News : अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अस्पतालों और रेस्टोरेंटों को फायर विभाग की चेतावनी

विज्ञापन

हाजीपुर से के.एन. सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : महनार बढ़ती गर्मी और अगलगी की घटनाओं को देखते हुए महनार अग्निशमन विभाग द्वारा क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को महनार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष यादव के नेतृत्व में विभिन्न अस्पतालों, निजी नर्सिंग होम एवं रेस्टोरेंटों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों का गहन निरीक्षण किया. साथ ही यह भी देखा गया कि आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं या नहीं.

अग्नि सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता और निरीक्षण अभियान

जांच के दौरान अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों के संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जागरूक किया. उन्होंने सभी संस्थानों को अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराने और उन्हें हमेशा क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया.

अस्पतालों और रेस्टोरेंटों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल, नर्सिंग होम और रेस्टोरेंट जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है. ऐसे में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है. अभियान का उद्देश्य अग्निकांड की घटनाओं को रोकना तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

Also Read : वैशाली में डायल-112 का शानदार प्रदर्शन, मई में 7,426 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन