पीएम पद दें तो नीतीश से करेंगे सिफारिश: चौधरी
Updated at : 02 Jul 2017 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

आरोप. जीएसटी कांग्रेस की देन, भाजपा कर रही हाइजेक शेखपुरा : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व जदयू नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद दे तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के साथ जाने की सिफारिश कर सकते हैं. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिहार में महागठबंधन की स्थितियों के सवालों पर पत्रकारों को […]
विज्ञापन
आरोप. जीएसटी कांग्रेस की देन, भाजपा कर रही हाइजेक
शेखपुरा : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व जदयू नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद दे तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के साथ जाने की सिफारिश कर सकते हैं. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिहार में महागठबंधन की स्थितियों के सवालों पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को देने के लिए भाजपा के पास है ही क्या. एक राष्ट्रपति का पद था वह भी भर गया.
भाजपा में जाने पर उन्हें कोई मंत्रालय दिया जाये तो यह पद उनके लिए कोई नया नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार के इकलौते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं,
जो लगातार चार बार इस पद को सुशोभित किया व केंद्रीय कृषि मंत्री रेलमंत्री समेत कई अन्य मंत्रालयों का भी पद को सुशोभित किया. उन्होंने कहा बिहार के अंदर महागठबंधन पूरी तरह अटूट है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के अंदर विपक्ष में पहले ही पूरी वैकेंसी है. जिसके तहत सीएम नीतीश कुमार मजबूत नेता के रूप में उभर सकते हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के अंदर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, त्रिमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राजद के प्रमुख नेताओं सीबीआइ की तलवार लटकाये है.
ना जाने किन नेताओं पर इस वक्त गाज गिर जाएं. जीएसटी के सवालों पर उन्होंने कहा कि जदयू भले ही देश के अंदर जीएसटी का समर्थन करती है. लेकिन यह भी सच है कि जीएसटी कांग्रेस की देन है. जीएसटी को भाजपा उसका हाइजैक करना चाहती है.विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने देश के अंदर गौरक्षकों के हमले पर अपना तेवर सख्त करते हुए कहा कि भाजपा की गौरक्षक देश के अंदर महादलित, पिछड़े और अकलियतों को जिस प्रकार निशाना बना रही है.
उससे बचने के लिए देश मवेशी पालकों को भी कोई ठोस कदम उठाना होगा. उन्होंने कहा कि देश के सभी मवेशी पालकों को अपनी गाय भाजपा के दफ्तर या तो गौरक्षकों के घरों में पहुंचा देनी चाहिए.विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश के अंदर मूल विषयों से लोगों का ध्यान भाजपा एक साजिश के तहत भटका रही है. यहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं. लेकिन इसकी चर्चा किये बगैर सरकार मुआवजे की बात कह रही है. मध्य प्रदेश के घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि किसानों के मिनीमम सपोर्ट की मांग के मुद्दे को दबाने के लिए सोची समझी साजिश के तहत वहां के मुख्यमंत्री धरना पर बैठ जाते हैं.
और फिर किसानों का मुद्दा सीएम के धरना के आगे गौण हो जाता है. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आमतौर पर सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी की जीत राष्ट्रपति पद के लिए होती है. भले ही 1969 की घटना अपवाद है. बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी व शेखपुरा के नेता जीतेंद्र नाथ, विपिन चौरसिया शुक्रवार को जमुई जिले के झाझा स्थित एक कार्यक्रम में शिरकत करने गये थे. इस कार्यक्रम के बाद शेखपुरा शहर के हसनगंज स्थित नेता जीतेंद्र नाथ के निजी आवास पर पहुंचे. इस मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही.
इस मौके पर शेखपुरा छात्र संगठन के नेता राजीव कुमार, विक्रम कुमार समेत सैकड़ो ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




