तस्करों की गोली से गैंडा लहूलुहान

Updated at : 21 Aug 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करों की गोली से गैंडा लहूलुहान

बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले के चंद्रनिगाहपुर वन क्षेत्र में शनिवार को तस्करों ने एक गैंडा पर गोलियों की बौछार कर दी. गोली से गैंडा गंभीर रुप से लहूलुहान है. उक्त गैंडा चूरे फेदी जंगल में विचरण कर रहा था. चंद्रपुर नगरपालिका वार्ड संख्या-दो स्थित गैंडाटाड के तिलकेश्वर सामुदायिक वन के चांदी नदी […]

विज्ञापन

बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले के चंद्रनिगाहपुर वन क्षेत्र में शनिवार को तस्करों ने एक गैंडा पर गोलियों की बौछार कर दी. गोली से गैंडा गंभीर रुप से लहूलुहान है. उक्त गैंडा चूरे फेदी जंगल में विचरण कर रहा था.

चंद्रपुर नगरपालिका वार्ड संख्या-दो स्थित गैंडाटाड के तिलकेश्वर सामुदायिक वन के चांदी नदी के किनारे उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. गैंडा के पैर व सिर में कुल आठ गोलियां लगी है. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर चंद्रनिगाहपुर के प्रहरी उपाधीक्षक(डीएसपी) मनोज यादव व वन क्षेत्र अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच कर छानबीन की.
परसा वन जंतु आरक्ष एवं चितवन के निकुंज से मेडिकल टीम घायल गैंडा के उपचार में जुटा है. चिकित्सकों ने बताया कि गोली से गैंडा बुरी तरह लहूलुहान है. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. डीएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि चमड़ा के तस्करों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. शिकारियों को दबोचने के लिए वन विभाग व पुलिस की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी जयंती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन