आरक्षण बंद करने को लेकर विरोध जुलूस

Updated at : 08 Aug 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण बंद करने को लेकर विरोध जुलूस

शिवहर : अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ जिला इकाई के तत्वाधान में अनुसूचित जाति व जनजाति के कर्मचारी व समाजिक कार्यकर्ता ने सिनेमा हॉल से लेकर समाहरणालय मैदान तक विरोध जुलुस निकाला. वही केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की. वे सभी प्रोन्नति में आरक्षण बंद करने को लेकर आक्रोशित थे. इस दौरान संविधान […]

विज्ञापन

शिवहर : अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ जिला इकाई के तत्वाधान में अनुसूचित जाति व जनजाति के कर्मचारी व समाजिक कार्यकर्ता ने सिनेमा हॉल से लेकर समाहरणालय मैदान तक विरोध जुलुस निकाला. वही केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की.

वे सभी प्रोन्नति में आरक्षण बंद करने को लेकर आक्रोशित थे. इस दौरान संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओं के नारे भी लगाये गये. मौके पर अंबेदकर विचार मंच के संयोजक नथुनी चौधरी ने कहा कि भाजपा विधानसभा में प्रोन्नति में आरक्षण के पक्ष में बोलती है. जबकि प्रोन्नति में आरक्षण बंद करने को लेकर राज्य सरकार का सहयोग कर रही है.
उसकी दोहरी नीति भी सामने आ चूकी है. कहा कि सरकार इस संबंध में निर्णय वापस ले अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया. मौके पर सचिव राम लाल राम, आईसीडीएस कर्मी धनेश्वर बैठा, पिपराही नाजीर सुरेंद्र राम, जगन्नाथ राम, रामविनय राम, रामाकांत राम, अाशुुतोष कुमार, नथुनी चौधरी वैद्य जी, समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन