गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटा प्रशासन

Updated at : 23 Jan 2014 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटा प्रशासन

शिवहरः गणतंत्र दिवस की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. परेड मैदान में सैप व बिहार पुलिस समेत अन्य विंग द्वारा परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. इस बार भी महादलित बस्तियों में झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके लिए एसडीओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. 26 जनवरी को सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा […]

विज्ञापन

शिवहरः गणतंत्र दिवस की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. परेड मैदान में सैप व बिहार पुलिस समेत अन्य विंग द्वारा परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. इस बार भी महादलित बस्तियों में झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके लिए एसडीओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. 26 जनवरी को सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी. डीएम ने समारोह स्थल के साथ-साथ सड़कों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है.

26 को सुबह 8:40 गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तो 8:45 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी. 9 बजे मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम है. उस दिन जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा. विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन