Sheohar News: पिपराही के सहयोग शिविर में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, 62 में से 47 मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार

Sheohar News: शिवहर के पिपराही प्रखंड स्थित मेसौढ़ा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का मंत्री श्रवण कुमार ने निरीक्षण किया. शिविर में मिले 62 आवेदनों में से 47 का मौके पर ही निपटारा किया गया. मंत्री ने लंबित मामलों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड की मेसौढ़ा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का मंगलवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और योजनाओं से जुड़े आवेदन लेकर पहुंचे थे. प्रशासन की ओर से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था की गई थी.

47 मामलों का तत्काल समाधान

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शिविर में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 47 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है.

मंत्री श्रवण कुमार ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाकी आवेदनों का भी जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है.

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं के निवारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी.

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मंत्री ने शिविर में मौजूद अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर करना है.

उन्होंने लाभुकों से भी बातचीत की और शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रशासन का कहना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन