कनेक्शन नहीं, आया बिल

Updated at : 29 Nov 2013 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
कनेक्शन नहीं, आया बिल

शिवहरः प्रभारी डीएम सह डीडीसी अशोक कुमार सिंह ने समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में कई लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनी. डुमरी कटसरी प्रखंड मोहम्मदपुर कटसरी गांव की सुनीता देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 को पूर्ववत यानी अतिपिछड़ा कोटि में रखने की मांग की. कहा कि उक्त केंद्र को सामान्य कोटि […]

विज्ञापन

शिवहरः प्रभारी डीएम सह डीडीसी अशोक कुमार सिंह ने समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में कई लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनी. डुमरी कटसरी प्रखंड मोहम्मदपुर कटसरी गांव की सुनीता देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 को पूर्ववत यानी अतिपिछड़ा कोटि में रखने की मांग की. कहा कि उक्त केंद्र को सामान्य कोटि में दिया गया है जो न्यायसंगत नहीं है. कुअमा पंचायत के सियाराम महतो ने पेंशन योजना की सूची में नाम शामिल करने की मांग की.

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी अब्बास साह ने एपीएल से अंत्योदय की सूची में नाम शामिल करने की फरियाद की. अंबा कला उत्तरी वार्ड सात के प्रमोद भगत ने डीडीसी को बताया कि बिजली का कनेक्शन नहीं लगने के बावजूद बिल भेज दिया गया है. वहीं सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक यमुना प्रधान ने सेवानिवृति से संबंधित कागजात महालेखाकर के यहां नहीं भेजे जाने को लेकर डीपीओ की शिकायत की. पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी ने शिवहर से पोता पथ में दो वर्षो से बंद कार्य को शुरू करा कर इस पथ का कायाकल्प कराने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन