शिवहर में भी भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

शिवहर : नवरात्र के सातवें दिन जिलेभर में हर्षोल्लास से मां दुर्गापूजा की पूजा-अर्चना की गयी. धूप व अगरबत्ती के सुगंध व भक्ति गीत से क्षेत्र गुंजायमान रहा. जिले में कुल 99 स्थानों पर भगवती दुर्गा की पूजा की जाती है. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिवहर थानाध्यक्ष गणेश राम ने […]
शिवहर : नवरात्र के सातवें दिन जिलेभर में हर्षोल्लास से मां दुर्गापूजा की पूजा-अर्चना की गयी. धूप व अगरबत्ती के सुगंध व भक्ति गीत से क्षेत्र गुंजायमान रहा. जिले में कुल 99 स्थानों पर भगवती दुर्गा की पूजा की जाती है. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.
शिवहर थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में 23 स्थानों पर भगवती पूजा की जाती है. श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड में 18 स्थानों पर दुर्गा की पूजा की जाती है. इस प्रखंड में बहुआरा, फुलकाहां, डुमरी, नयागांव, गोसाईंपुर, समेत 18 स्थानों पर पूजा होती है. तरियानी थानाध्यक्ष अनिरूद्ध प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र में 29 स्थानों पर भगवती दुर्गा की पूजा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




