राजेश उपाध्यक्ष व अमर कोषाध्यक्ष

Updated at : 01 Aug 2013 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
राजेश उपाध्यक्ष व अमर कोषाध्यक्ष

पुपरीः स्थानीय स्वर्णकार संघ की संपन्न बैठक मे सर्वसम्मति से संघ का विस्तार किया गया है. बता दें कि गत दिन बैठक में संघ का अध्यक्ष अमित कुमार सर्राफ उर्फ राधेश्याम व सचिव अशोक स्वर्णकार को चुना गया था. संघ का विस्तार किये जाने के बाद राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, अमर कुमार को कोषाध्यक्ष व […]

विज्ञापन

पुपरीः स्थानीय स्वर्णकार संघ की संपन्न बैठक मे सर्वसम्मति से संघ का विस्तार किया गया है. बता दें कि गत दिन बैठक में संघ का अध्यक्ष अमित कुमार सर्राफ उर्फ राधेश्याम व सचिव अशोक स्वर्णकार को चुना गया था. संघ का विस्तार किये जाने के बाद राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, अमर कुमार को कोषाध्यक्ष व गणोश प्रसाद को सूचना मंत्री बनाया गया है.

कार्यकारिणी सदस्य में क्रमश: चंदन कुमार, उपेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, प्रमोद साह, जितेंद्र कुमार व विनोद स्वर्णकार शामिल किये गये हैं. बैठक के बाद संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने ब्रह्म स्थान व महारानी स्थान में शपथ ग्रहण लिया. पदाधिकारियों व सदस्यों ने संघ को मजबूत करने, एकजुटता बनाये रखने व जनता की सेवा करने का संकल्प लिया.

मौके पर स्वर्णकारों के समक्ष उत्पन्न किसी भी समस्या का निबटारा आपस में मिल-बैठ कर करने का प्रस्ताव पारित किया गया. इससे पूर्व संघ की ओर से मुकेश कुमार ने पदाधिकारियों व सदस्यों को पुष्प माला भेंट कर उनका स्वागत किया. मौके पर अशोक स्वर्णकार, दीपक कुमार साह, अमर प्रसाद, रामदेव प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, मदन कुमार, श्याम प्रसाद व मोहन कुमार समेत करीब पांच दर्जन स्वर्णकार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन