पांच दुकानों का टूटा ताला

Updated at : 16 Jul 2013 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दुकानों का टूटा ताला

पुरनहिया, शिवहरः थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी चौक पर शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों का ताला तोड़ कर करीब 60 हजार मूल्य की चोरी कर ली. चोरी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अवर निरीक्षक संजीव कुमार तथा महेश्वर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन किया. थाना से […]

विज्ञापन

पुरनहिया, शिवहरः थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी चौक पर शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों का ताला तोड़ कर करीब 60 हजार मूल्य की चोरी कर ली. चोरी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अवर निरीक्षक संजीव कुमार तथा महेश्वर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन किया.

थाना से महज एक किलो मीटर की दूरी पर चोरी की उक्त घटना ने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने मनोज कॉस्मेटिक दुकान के शटर तोड़ कर 15 से 20 हजार की चोरी कर ली. इसके बाद संतोष मोबाइल सेंटर के गुमटी का पटरी उखाड़ कर करीब 10 हजार मूल्य का पुराना मोबाइल व रिचार्ज वाउचर चोरी कर लिया. इसके बाद राम अयोध्या महतो उर्फ मौल महतो की पान दुकान से 20 हजार की चोरी कर ली गयी. चोरों ने जीतन दास के नाश्ता दुकान से दो हजार तथा हरि किशोर पंडित की पान दुकान से पंखा एवं बैटरी सहित पांच हजार की चोरी कर ली.

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी इसी चौक से विशाल मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी कर ली थी. चोरी के संबंध में दुकानदारों के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन