तारा चंडी धाम से लेकर तिलेश्वर नाथ मंदिर तक, जानें पूजा-अर्चना का समय
मंदिर.
जिले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है.
Sasaram news: (सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव). जिले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं. जानें मंदिरों कितने बजे से होगी पूजा-अर्चना.
1. मां तारा चंडी धाम
मां तारा चंडी धाम में मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा.
2. प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर
प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा. इस अवधि में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा.
3. महावीर मंदिर गौरक्षणी
महावीर मंदिर गौरक्षणी मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा़ दोपहर 12:00 बजे तक पट खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.
4. सोमनाथ मंदिर
सोमनाथ मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .
5. गायत्री मंदिर
गायत्री मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जायेगी व मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा.
6. बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर
बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर, तकिया का पट प्रातः 4:30 बजे खुलेगा और रात 8:30 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा. भजन-कीर्तन 6 से 8 बजे तक होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










