रोहतास के तिलौथू में बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए एक लाख रुपये, CCTV खंगाल रही पुलिस

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक तस्वीर (एआई जेनरेडेट)

Rohtas News: रोहतास के तिलौथू बाजार स्थित स्वर्णकार गली में उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये चोरी कर लिए. सूचना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन

Rohtas News (तिलौथू प्रखंड से राकेश कुमार राही की रिपोर्ट)
रोहतास जिले के तिलौथू बाजार के स्वर्णकार गली में बुधवार को उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये उड़ा लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई.

सामान खरीदने गए युवक की डिक्की से उड़ाए रुपये

जानकारी के अनुसार तिलौथू थाना क्षेत्र के भरखोंहा गांव निवासी प्रिंस कुमार अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में एक लाख रुपये रखकर बाजार पहुंचे थे. वे स्वर्णकार गली में बाइक खड़ी कर कुछ सामान खरीदने चले गए. इसी दौरान मौका पाकर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखे रुपये लेकर फरार हो गए.

बाजार में मची अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन उचक्कों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामले की सूचना तिलौथू थाना पुलिस को दी गई.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

Also Read: रोहतास में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DSP बोले- सभी ताजियेदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन