सासाराम में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा, साइकिल रैली और रोड मार्च में शामिल होंगे NCC कैडेट
+2 उच्च विद्यालय चौखंडी पथ
सासाराम के +2 उच्च विद्यालय से आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली और रोड मार्च निकाला गया। जानिए इस देशभक्ति कार्यक्रम की पूरी जानकारी।
रोहतास जिला के सासाराम से डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट. सासाराम में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत साइकिल रैली, रोड मार्च और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. रैली +2 उच्च विद्यालय चौखंडी पथ से निकाली जाएगी.
एनसीसी के नेतृत्व में होगा आयोजन
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह और एनसीसी पदाधिकारी चंदन कुमार करेंगे. रैली का आयोजन 42 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में किया जा रहा है. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट और अन्य लोग भी शामिल होंगे.
देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का दिया जाएगा संदेश
आयोजकों के अनुसार, हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व जागरूकता बढ़ाना है. इसी उद्देश्य से विद्यालय परिसर से साइकिल रैली और रोड मार्च के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.
'देश आजाद है, हमलोग गुलाम थे', बेटी ने बताई रोहतास के चंदेश्वर चौधरी की हत्या की पूरी कहानी
9 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
निर्देश के अनुसार हर घर तिरंगा रैली और अभियान का आयोजन 9 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.
घर-घर तिरंगा फहराने की अपील
रविवार को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा. आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










