रोहतास में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम की बैठक, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी

रोहतास में 2026 के 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक की. 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान में प्रभात फेरी और झंडा वितरण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे.

विज्ञापन

Rohtas Har Ghar Tiranga Abhiyan: कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर शनिवार 8 अगस्त की देर शाम जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने और अधिक से अधिक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. जिलाधिकारी ने प्रत्येक पंचायत के दलित एवं महादलित टोलों में झंडा वितरण करने का भी निर्देश दिया.

12 अगस्त को निकलेगी प्रभात फेरी

प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी की अगुवाई में 12 अगस्त को प्रभात फेरी निकाली जाएगी. इसमें स्कूली बच्चे, आमजन, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे. प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से गांधी चौक, निशान सिंह चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंचेगी.

फोटो और वीडियो साझा करने का निर्देश

बैठक में कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो साझा करने तथा प्रखंड से जिला स्तर तक अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जीविका डीपीएम, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: बिहार के इन 18 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन