रोहतास: नासरीगंज में खाद वितरण में मनमानी का आरोप, DAP 1900 और यूरिया 400 रुपये बोरी बेचने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

बीएओ को आवेदन देते लोग | Prabhat Khabar Network

नासरीगंज में खाद की कालाबाजारी और मनमानी कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड में खाद वितरण को लेकर अनियमितता का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है. प्रखंड अध्यक्ष सुदामा सिंह के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने आवेदन देकर निर्धारित प्रक्रिया और सरकारी दर के अनुसार खाद उपलब्ध कराने की मांग की. शिकायत में खाद वितरण में कथित मनमानी और किसानों से अधिक राशि वसूले जाने का आरोप लगाया गया है.

DAP 1900 और यूरिया 400 रुपये बोरी बेचने का आरोप

किसानों की ओर से दिये गये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उन्हें निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के बजाय अधिक कीमत पर खाद बेची जा रही है. शिकायतकर्ताओं के अनुसार DAP की एक बोरी 1900 रुपये और यूरिया की एक बोरी 400 रुपये में बेची जा रही है. किसानों का दावा है कि ये दरें सरकारी निर्धारित मूल्य से अधिक हैं.

खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को परेशानी

किसानों ने शिकायत में कहा है कि प्रखंड क्षेत्र में बड़ी मात्रा में खाद उपलब्ध होने की बात कही जा रही है, इसके बावजूद किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद वितरण नहीं होने से किसानों के बीच असंतोष की स्थिति बनी हुई है.

जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच कराने की मांग की है. आवेदन में खाद की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया और किसानों से ली जा रही राशि की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया गया है. साथ ही, अनियमितता सही पाये जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग

शिकायतकर्ताओं ने संबंधित किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान कराने और सरकारी नियम एवं निर्धारित दर के अनुसार खाद उपलब्ध कराने की मांग की है. किसानों का कहना है कि खाद की ऊंची कीमत से खेती की लागत बढ़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

प्रखंड कृषि पदाधिकारी को आवेदन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अरविंद कुमार सिंह, कलक्टर चौधरी, कैसर निहाल, मीरकेवाल सिंह, चंदन कुमार, बाबूधन राम और नंदकुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे.


विज्ञापन
Rahul Kr Mishra

लेखक के बारे में

By Rahul Kr Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन