तेजस्वी यादव रोहतास में चंदेश्वर चौधरी के परिवार से मिले, बोले-जनता वक्त आने पर फैसला करेगी
पीड़ित परिवार से मिलते तेजस्वी यादव.
रोहतास में हुई मजदूर की हत्या के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
Jogiya Murder Case : रोहतास के जोगिया गांव में मजदूरी मांगने पर हत्या के मामले में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने मृतक चंदेश्वर चौधरी की पत्नी और बच्चों से मुलाकात की. शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.
मामले में आरोपी अजीत तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. तेजस्वी यादव ने गिरफ्तारी के बाद भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.
तेजस्वी यादव के रोहतास आने की वजह और पूरे मामले को समझने के लिए यहां क्लिक कर पढ़िए...
View on Instagram
रोहतास एसपी से बात की, परिवार के लिए सुरक्षा मांगी
तेजस्वी यादव ने मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि दुखद घटना है. आज परिवार से मिले हैं. सामंती सोच के लोगों ने ये घटना की है. अजीत तिवारी आदतन अपराधी है. पहले भी जेल रहकर आया है. उसने मजदूरी मांगने आए गरीब परिवार के एक आदमी की हत्या कर दी है. उस परिवार की तीन पीढ़ियां वहां काम कर रही थी. वो बिना पैसा दिए लोगों से काम करवाता था, शोषण करता था. इनलोगों के साथ अन्याय हो रहा था. वो अपना हक मांगने गए थे, फिर ऐसा हुआ.
उन्होंने कहा कि हमने एसपी से भी बात की है. उनसे कहा है कि परिवार को न्याय जरूर मिलना चाहिए. दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले. परिवार की सुरक्षा भी की जाए. उन्हें धमकी मिल रही है. बिहार में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं. जनता देख रही है. वक्त आने पर अपना फैसला सुनाएगी.

Sasaram News : डीजीपी से भी मिले हैं तेजस्वी
इससे पहले शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि रोहतास के इस मामले को लेकर डीजीपी से भी बात की है. बिहार की छवि ऐसी बनाई जा रही है, जैसे यहां पुलिस स्टेट हो. तेजस्वी ने कहा कि बिहार जेपी, कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव की धरती है.
Also Read : रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- न्याय के लिए DGP से करेंगे बात
बेटी ने कहा-देश आजाद है, हमलोग गुलाम थे
वहीं मृतक की बेटी अंजनी कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मेरे पिता, उनके पिता भी अजीत तिवारी के परिवार के लिए काम कर रहे थे. मेरे बड़े भाई भी उनके लिए काम करते हैं. लेकिन हाल में वो किसी दूसरे के यहां काम करने लगे थे. जहां दो रुपए ज्यादा मिलेंगे, कोई भी वहीं काम करना चाहेगा. देश आजाद है, लेकिन अजीत तिवारी ने हमलोगों को गुलाम बनाकर रखा था. इसी सब विवाद में मेरे पिता जी की हत्या हुई है.

क्या है मामला
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के योगिया गांव में बुधवार सुबह हुई कथित हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. आरोप है कि मजदूर चंदेश्वर चौधरी को गांव के ही अजीत तिवारी ने अपने दलान पर बुलाया था. घटना के बाद हिंसा, आगजनी और पुलिस कार्रवाई का दौर शुरू हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है.
Also Read: रोहतास हत्याकांड में क्या हुआ? जानिए गोलीकांड, आगजनी और आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी कहानी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए