रोहतास : तेजस्वी यादव के साथ दिनारा पहुंचे कई राजद नेता, चंदेश्वर चौधरी के परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा
तेजस्वी यादव और आरजेडी समर्थक
रोहतास के चंदेश्वर हत्याकांड मामले में तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और डीजीपी से बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
दिनारा (रोहतास ) से उमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
Rohtas News : रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के मिल्की मनिहारी गांव में शनिवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. मौके से ही तेजस्वी यादव ने रोहतास एसपी से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कराने और मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
डीजीपी से बात कर न्याय की मांग करेंगे तेजस्वी
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह बिहार के डीजीपी से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पटना लौटने के बाद वह डीजीपी से मुलाकात कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे.
एसपी से फोन पर मांगी कार्रवाई की जानकारी
तेजस्वी यादव ने मौके से ही रोहतास एसपी से दूरभाष पर बात की. उन्होंने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने और मामले में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. तेजस्वी ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.
पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान आर्थिक सहायता भी प्रदान की. उन्होंने कहा कि गरीब और मजदूरों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत की मजदूरी मांगने जाने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देना किसी भी स्थिति में न्यायसंगत नहीं है.
'सामंती प्रवृत्ति का जवाब एकजुट होकर देना होगा'
तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि कोई सामंतवादी प्रवृत्ति का व्यक्ति गरीबों को धमकी देता है तो सभी लोगों को एकजुट होकर उसका जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए वह हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे.
पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल ने सरकार पर साधा निशाना
कार्यक्रम में दिनारा के पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में गरीबों की आवाज दबायी जा रही है. उन्होंने सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.

सुधाकर सिंह ने की निष्पक्ष जांच की मांग
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने चंदेश्वर हत्याकांड की कड़ी निंदा की. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.
मजदूरी मांगने गए चंदेश्वर की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि पांच अगस्त को योगिया गांव में अजीत तिवारी के घर मजदूरी का पैसा मांगने गए चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. आरोप है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर और कृषि यंत्रों में आगजनी कर दी थी. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अनीता चौधरी, राजद एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रत्याशी शशि रंजन उर्फ राजेश यादव, संतोष सिंह, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम, राजद नेत्री सीमा कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, ओमकार यादव, मंटू यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : तेजस्वी यादव रोहतास में चंदेश्वर चौधरी के परिवार से मिले, बोले-जनता वक्त आने पर फैसला करेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










