Rohtas News: भलुआड़ी में सूर्य नारायण महायज्ञ की धूम, सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
महायज्ञ को लेकर जलभरी कार्यक्रम
Rohtas News: रोहतास के भलुआड़ी स्थित नवनिर्मित सूर्य मंदिर से श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. सोन नदी से जल भरने के बाद मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई, जबकि 19 जून को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा.
Rohtas News (रविकांत पांडेय की रिपोर्ट): रोहतास जिले के भलुआड़ी में मंगलवार को श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर नवनिर्मित सूर्य मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. गाजे-बाजे और जयघोष के बीच सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए. यात्रा भलुआड़ी, सुजानपुर, कटार, नारायणपुर, बस्तीपुर और निरंजन बिगहा होते हुए सोन नदी तट एनीकट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरा.
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई जलभरी
सोन नदी तट पर पंडित अभिषेक शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरवाया. इस दौरान सूर्य नारायण भगवान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई.
विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का होगा समापन
यज्ञ समिति के व्यवस्थापक रामजी पांडेय एवं अध्यक्ष जितेंद्र साह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से 16 जून से महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है. यज्ञाचार्य संजय मिश्रा प्रतिदिन शाम छह बजे से आठ बजे तक कथा-प्रवचन करेंगे. 18 जून को हवन तथा 19 जून को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा.
Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने गांव पहुंचकर आकाशदीप को दी बधाई, मां ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










