सीएम सम्राट चौधरी ने गांव पहुंचकर आकाशदीप को दी बधाई, मां ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Samrat-Choudhary-meets-Akashdeep

आकाशदीप ने मुख्यमंत्री को भेंट की टीम इंडिया की टी-शर्ट

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी पहुंचे. सीएम ने आकाशदीप को उनकी कामयाबी पर बधाई दी. इस दौरान आकाशदीप ने सीएम को टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की, वहीं उनकी मां ने शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

विज्ञापन

Samrat Choudhary, जितेंद्र कुमार पासवान: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने आकाशदीप को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके आगे के अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. सीएम के आने की खबर से पूरे गांव में खुशी का माहौल था और भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे.

आकाशदीप ने सीएम को गिफ्ट की टीम इंडिया की जर्सी

जैसे ही मुख्यमंत्री आकाशदीप के घर पहुंचे, क्रिकेटर और उनके परिवार के लोगों ने उनका बहुत अच्छे से स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान आकाशदीप ने सीएम सम्राट चौधरी को भारतीय क्रिकेट टीम की खास टी-शर्ट गिफ्ट की. आकाशदीप की मां ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया. सीएम ने परिवार के सभी लोगों से बातचीत की और आकाशदीप की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल से देश-दुनिया में बिहार का नाम बहुत ऊंचा किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गांव में बना था स्पेशल हेलीपैड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी. सीएम का हेलीकॉप्टर गांव में आसानी से उतर सके, इसके लिए एक खास हेलीपैड बनाया गया था. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था. इस मौके पर जिले की डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार समेत कई बड़े सरकारी अधिकारी भी वहां मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के आने से पूरे बड्डी गांव में त्योहार जैसा माहौल बन गया था.

इसे भी पढ़ें: नेपाल के होटल से अस्पताल तक, प्रिंस यादव के दोस्तों ने बताया उस रात क्या-क्या हुआ

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन