बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान की इलाज के दौरान हुई मौत

Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 07 Apr 2025 4:55 PM

विज्ञापन

मांझी. नगर पंचायत के पकड़ी बाजार निवासी एवम बीएसएफ के सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल जयकिशोर प्रसाद की रविवार को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.

विज्ञापन

मांझी. नगर पंचायत के पकड़ी बाजार निवासी एवम बीएसएफ के सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल जयकिशोर प्रसाद की रविवार को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. निधन की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों के रुदन-क्रंदन से वहां का माहौल गमगीन हो गया. बाद में शव के पकड़ी बाजार पहुंचने के बाद उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी तथा लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की. स्व प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन पुत्र एवं एक पुत्री हैं. सोमवार को नगर पंचायत के श्मशान घाट पर उनका दाह-संस्कार किया गया. इससे पहले हजारीबाग से पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने उनके शव पर तिरंगा ओढ़ाकर सलामी दी. सोमवार को पकड़ी बाजार से निकली शवयात्रा में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, हेम नारायण सिंह, राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह, इं सौरभ सन्नी, बिट्टू राय, मनोज प्रसाद, जयकिशोर सिंह, विक्की यादव, उमाशंकर ओझा, पिन्टू ओझा तथा बंटी यादव आदि शामिल थे. मुखाग्नि मृतक के ज्येष्ठ पुत्र एवं मणिपुर के इंफाल में पोस्टेड सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन