क्रूड ऑयल की खोज के दौरान चंवर में विस्फोट, मजदूर जख्मी, इसुआपुर के नवादा गांव के चंवर में हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस, सरकार की अनुमति से हो रहा काम, डोनेटर से हुआ विस्फोट

Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 07 Apr 2025 6:18 PM

विज्ञापन

नवादा गांव के चंवर में सोमवार को जोरदार विस्फोट होने की आवाज पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. इस वारदात की जानकारी होने पर पुलिस भी सकते में आ गयी. एसडीपीओ मढ़ौरा-टू अमरनाथ, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व इसुआपुर थाने की पुलिस भारी पुलिस बल ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

इसुआपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव के चंवर में सोमवार को जोरदार विस्फोट की आवाज पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. इस वारदात की जानकारी होने पर पुलिस भी सकते में आ गयी. एसडीपीओ मढ़ौरा-टू अमरनाथ, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व इसुआपुर थाने की पुलिस भारी पुलिस बल ने घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गये. विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसका इलाज रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में चल रहा है. घटना के विषय में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह चार चरपहिया वाहनों से एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों की टीम चंवर में पहुंची. पूछे जाने पर उन लोगों ने बताया कि हम लोग यहां की मिट्टी के अंदर क्रूड ऑयल का पता लगाने आये हैं. इसी दौरान लगभग 200 गज की दूरी में छह स्थानों को चिह्नित कर मशीन से होल किया गया. इस दौरान इस कार्य में प्रयुक्त होने वाला डेटोनेटर जो माइंस में पत्थर तोड़ने में प्रयुक्त किया जाता है उसी डेटोनेटर के विस्फोट से कार्य कर रहा एक मजदूर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वह उत्तर प्रदेश के कुसुंभा जिले का बताया जा रहा है.

डीएम की अनुमति के बाद हो रहा सेसम्कि सर्वे

इस संदर्भ में एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अल्फाजो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैदराबाद के द्वारा भारत सरकार एवं बिहार सरकार के अनुमति से सारण के इसुआपुर थानांतर्गत एक परियोजना संचालित करने की योजना में डीएम से अनुमति के बाद सेसम्कि सर्वे का काम मोतिहारी से रोहतास तक किया जा रहा है जिसमें जमीन के अंदर से क्रूड ऑयल, गैस की खोज करवायी जा रही है. इसमें निर्धारित पाइंट पर करीब 30 मीटर जमीन के अंदर तक मजदूरों द्वारा ड्रिल कर वायर एवं डेटोनेटर कनेक्ट कर विस्फोट कर सेंसर के माध्यम से ऑयल एवं गैस का पता लगया जाता है. इसी क्रम में वायर में डेटोनेटर कनेक्ट कर छेद में डालते समय डेटोनेटर विस्फोट हो गया, जिसमें मजदूर जख्मी हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन