स्नातक में दूसरे दिन एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स की हुई परीक्षा, जिले के नौ केंद्रों पर चल रही है स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

स्नातक सत्र 2024-28 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली जा रही है. परीक्षा के दूसरे दिन सात अप्रैल को पहली व दूसरी पाली में ग्रुप ए तथा ग्रुप बी के विषयों के अंतर्गत एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स की परीक्षा ली गयी.
छपरा. स्नातक सत्र 2024-28 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली जा रही है. परीक्षा के दूसरे दिन सात अप्रैल को पहली व दूसरी पाली में ग्रुप ए तथा ग्रुप बी के विषयों के अंतर्गत एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स की परीक्षा ली गयी. यह कोर्स स्नातक में जारी सीबीसीएस पाठ्यक्रम में शामिल है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि नकल की रोकथाम के लिए ऑब्जर्वर की टीम गठित की गयी है जिसके द्वारा पहली व दूसरी पाली में सभी परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है. सोमवार को परीक्षा से एक भी छात्र-छात्राओं का निष्कासन नहीं हुआ. यह परीक्षा 12 अप्रैल तक निर्धारित है. आठ अप्रैल को पहली व दूसरी पाली में ग्रुप ए तथा ग्रुप बी के विषयों के अंतर्गत स्किल एन्हांसमेंट कोर्स की परीक्षा ली जायेगी. सारण जिले में राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, पृथ्वीचंद्र विज्ञान कॉलेज, प्रभुनाथ कॉलेज परसा, नंदलाल सिंह कॉलेज दाउदपुर, यदुनंदन कॉलेज दिघवारा तथा एचआर कॉलेज अमनौर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




