मुखिया समेत अन्य पर प्राथमिकी

छपरा (कोर्ट) : पंचायत की महिला मुखिया द्वारा अधिकारियों से मिली भगत कर मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा करने तथा उसकी राशि का बंदरबाट किये जाने का एक मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. उक्त मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के कशमर निवासी राजीव रंजन सिंह ने दर्ज कराते हुए उसी पंचायत की मुखिया रामंती […]
छपरा (कोर्ट) : पंचायत की महिला मुखिया द्वारा अधिकारियों से मिली भगत कर मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा करने तथा उसकी राशि का बंदरबाट किये जाने का एक मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. उक्त मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के कशमर निवासी राजीव रंजन सिंह ने दर्ज कराते हुए उसी पंचायत की मुखिया रामंती देवी, कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार, रोजगार सेवक संजय कुमार चौधरी तथा डाकघर के अधिकारी समेत अन्य को अभियुक्त बनाया है.
आरोप में कहा है कि वह एक संपन्न व्यक्त है और उसने कभी न तो कोई कार्ड बनाया और ना ही काम किया फिर भी उसके नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनाकर उसकी राशि का उठाव किया गया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब तत्कालीन डीडीसी राजीव कुमार वर्मा ने फर्जीवाड़ा मामले में राशि की रिकवरी के लिए उनके पास नोटिस भेजा. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने मामले को निजी संचिका में अपने पास रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










