श्रद्धापूर्वक हुआ मां की प्रतिमा का विसर्जन

Published at :16 Feb 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक हुआ मां की प्रतिमा का विसर्जन

डीजे की धुन पर झूमते हुए युवकों ने किया जयघोष नगरा : नगरा में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा व उल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बल सहित काफी संख्या में पुलिस दलबल के साथ मुस्तैद थी. प्रखंड के नगरा, कादीपुर, अफौर, बन्नी, अर्वा, बंगरा, रसूलपुर […]

विज्ञापन

डीजे की धुन पर झूमते हुए युवकों ने किया जयघोष

नगरा : नगरा में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा व उल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बल सहित काफी संख्या में पुलिस दलबल के साथ मुस्तैद थी. प्रखंड के नगरा, कादीपुर, अफौर, बन्नी, अर्वा, बंगरा, रसूलपुर आदि क्षेत्र के सभी सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन होना था.
विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर भक्तिभाव के साथ युवक झूमते हुए जयश्री राम का जयघोष किया. विसर्जन के दौरान मुफ्फसिल इन्स्पेटर धर्मेन्द्र भारती, सदर इन्स्पेटक्टर सुरेन्द्र कुमार, नगरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय, सीओ अरविन्द प्रसाद सिंह, रंजीत पसवान, नन्दलाल प्रसाद, जटा राय सहित अर्द्धसैनिक बल, पुलिस काफी संख्या में मौजूद थी. सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का संचालक मुखिया संजय मिश्रा, जगलाल राय आदि ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन