आग लगने से छह घर हुए खाक

Published at :14 Feb 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से छह घर हुए खाक

गड़खा : मीठेपुर गांव में शनिवार को आग लगने से एक ही परिवार के छह घर पूरी तरह जल कर राख हो गये. आग मीठेपुर गांव निवासी नागेंद्र राय के घर में लगी और देखते ही देखते एक-एक कर छह परिवारों के घर आग के चपेट में आ गया. ग्रामीणों द्वारा पंप सेट, चापाकल से […]

विज्ञापन

गड़खा : मीठेपुर गांव में शनिवार को आग लगने से एक ही परिवार के छह घर पूरी तरह जल कर राख हो गये. आग मीठेपुर गांव निवासी नागेंद्र राय के घर में लगी और देखते ही देखते एक-एक कर छह परिवारों के घर आग के चपेट में आ गया. ग्रामीणों द्वारा पंप सेट, चापाकल से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया.

लेकिन तब तक आग सबकुछ पूरी तरह जलकर राख कर दिया. सूचना पाकर अग्निशमन दल की वाहन पहुंच आग पर पूरी तरह काबू पाया. नागेंद्र राय और उनके परिजनों के शरीर पर सिर्फ वस्त्र बचा हुआ है. आग की चपेट में आने से सुकुत राय, दारोगा राय, मोहन राय, द्वारिका राय, अनिल राय का हजारों रूपये नकद, कपड़ा, बिछावन, अनाज, कागजात तथा हजारों रुपये के आभूषण सहित लाखों का नुकसान हुआ. सीओ अश्विनी चौबे ने बताया कि सभी पीड़ितों को 58-58

सौ रूपया
नगद और 50-50 किलो अनाज उपलब्ध कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन