किसानों के धान की अविलंब हो खरीद: माले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

तरैया : प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओ ने पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने व किसानों के धान अविलंब खरीदने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया. धरना के बाद नौ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन कार्यकर्ताओ ने बीडीओ तरैया को सौंपा. सौपे गये ज्ञापन में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर […]
विज्ञापन
तरैया : प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओ ने पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने व किसानों के धान अविलंब खरीदने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया. धरना के बाद नौ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन कार्यकर्ताओ ने बीडीओ
तरैया को सौंपा.
सौपे गये ज्ञापन में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने, राशन के बदले नकद योजना को वापस करने, वंचित परिवारों को राशन कार्ड मुहैया कराने, किसानों के धान अविलंब खरीदने तथा पांच सौ रुपये बोनस देने की मांग, बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने, गेंहू पटवन के लिए किसानों को डीजल अनुदान राशि अविलंब मुहैया कराने समेत अन्य मांगें शामिल थीं. ज्ञापन सौंपनेवालों में भाकपा (माले) के सचिव सभापति राय, विजय शंकर शर्मा, बिहारी दास, रजनीश कांत रमण, नागेंद्र प्रसाद, रवींद्र महतो, अनुज दास, अनिल सहनी समेत दर्जनों कार्यकर्ताशामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










