अपराध व भ्रष्टाचार रोकने में राज्य सरकार फेल

Published at :19 Jan 2016 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध व भ्रष्टाचार रोकने में राज्य सरकार फेल

अपराध व भ्रष्टाचार रोकने में राज्य सरकार फेल बढ़ते अपराध के खिलाफ माकपा का विरोध मार्च छपरा में गवाहों की निरंतर हत्याओं का चल रहा सिलसिला नोट: फोटो नंबर 19 सीएचपी 5 है कैप्सन होगा- मार्च में शामिल माकपा के कार्यकर्ता संवाददाता, छपरासूबे में बढ़ते अपराध के विरोध में माकपा द्वारा मंगलवार को प्रदर्शन मार्च […]

विज्ञापन

अपराध व भ्रष्टाचार रोकने में राज्य सरकार फेल बढ़ते अपराध के खिलाफ माकपा का विरोध मार्च छपरा में गवाहों की निरंतर हत्याओं का चल रहा सिलसिला नोट: फोटो नंबर 19 सीएचपी 5 है कैप्सन होगा- मार्च में शामिल माकपा के कार्यकर्ता संवाददाता, छपरासूबे में बढ़ते अपराध के विरोध में माकपा द्वारा मंगलवार को प्रदर्शन मार्च निकाला गया. मार्च शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचा. वहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला सचिव डॉ सत्येंद्र यादव ने कहा कि बिहार में आये दिन हो रहे हत्या-लूट एवं अपहरण की घटनाओं का मुख्य कारण अपराधियों का पुलिस व राजनेताओं से गंठजोड़ होना है. उन्होंने कहा कि छपरा में आये दिन गवाहों की निरंतर हत्याओं का सिलसिला चल रहा है. इसकी मार कमजोर वर्ग के लोगों के अधिक झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने अविलंब अपराध पर रोक लगाने का ठोस उपाय नहीं किया, तो भाकपा माले उग्र आंदोलन चलाने को बाध्य होगा. खेत मजदूर यूनियन के नेता गंगा सागर ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं को अधिकारी व उनके गुर्गे लूट रहे हैं. कामगार यूनियन के नेता वीर बहादुर राय ने कहा कि मजदूरों को काम नहीं मिल रह है. अपराध व भ्रष्टाचार को रोकने में नीतीश सरकार फेल है. प्रदर्शन का नेतृत्व बीएन सिंह, बच्चा प्रसाद राय, बटेश्वर कुशवाहा, अरुण सिंह आदि ने किया. प्रदर्शन के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन