क्या प्रियंका चोपड़ा ने करवाई राघव चड्ढा की BJP में एंट्री? नवजोत कौर का बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Priyanka Chopra And Raghav Chadha

Raghav Chadha: राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा के कहने पर राघव की बीजेपी में एंट्री कराने में मदद की. फिलहाल इस मामले पर किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

Navjot Kaur Sidhu: राजनीतिक गलियारों में इन दिनों राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है. पंजाब की पूर्व विधायक और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक बड़ा दावा कर दिया है, जिसने राजनीति और फिल्म जगत दोनों में हलचल बढ़ा दी है.

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने के पीछे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अहम भूमिका रही. उन्होंने दावा किया कि प्रियंका को इस बात की जानकारी मिल चुकी थी कि आम आदमी पार्टी और राघव के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. साथ ही राघव पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई का खतरा भी मंडरा रहा था.

परिवार की चिंता में लिया गया फैसला?

नवजोत कौर के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका को राघव और पार्टी के बीच बढ़ते विवाद की जानकारी दी थी. उन्होंने यह भी कहा कि राघव को पार्टी से बाहर किए जाने की संभावना जताई जा रही थी. ऐसे में प्रियंका ने कथित तौर पर अपने राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल किया और बीजेपी नेताओं से बातचीत कर राघव की एंट्री का रास्ता तैयार कराया.

राघव चड्ढा ने क्या कहा?

हालांकि राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने की वजह कुछ और बताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें पार्टी के भीतर अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल रहा था. उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी अब आंदोलन से निकली पार्टी जैसी नहीं रही और कुछ लोगों तक सीमित होकर रह गई है.

अभी तक किसी का आधिकारिक बयान नहीं

नवजोत कौर सिद्धू के इन दावों पर अभी तक राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा या प्रियंका चोपड़ा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में यह मामला अब राजनीतिक बहस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. आने वाले दिनों में इस पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा.

यह भी पढ़ें: जापान में भी बजेगा ‘धुरंधर’ का डंका, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola