बच्चों के हौसले की उड़ान देख दंग हुए लोग

बच्चों के हौसले की उड़ान देख दंग हुए लोग छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं की हुई सराहना100 मीटर दौड़ में दीपक व सरिता प्रथमनोट: फोटो नंबर 19 सीएचपी 6,7 है कैप्सन होगा- कबड्डी में शामिल छात्र व ऊंची कूद का प्रदर्शन करती छात्रा संवाददाता, छपराछोटी उम्र में ऊंची उड़ान का हौसला सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार […]
बच्चों के हौसले की उड़ान देख दंग हुए लोग छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं की हुई सराहना100 मीटर दौड़ में दीपक व सरिता प्रथमनोट: फोटो नंबर 19 सीएचपी 6,7 है कैप्सन होगा- कबड्डी में शामिल छात्र व ऊंची कूद का प्रदर्शन करती छात्रा संवाददाता, छपराछोटी उम्र में ऊंची उड़ान का हौसला सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पुलिस लाइंस के ग्राउंड में उस समय दिखाया, जब नगर व सदर की संयुक्त प्रखंडस्तरीय तरंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उमंग व जज्बे से लबरेज किसी बच्चे ने अपने कदमों को बिजली की गति प्रदान करने की कोशिश की, तो किसी ने अपने हाथों व उंगलियों की हरकतों से विचारों को उकेरने की कोशिश की. किसी ने अपनी लय व तान से झूमने पर मजबूर किया, तो किसी ने कलाइयों की किक व किसी ने बुद्धि व विवेक का परिचय दिया. पूरा ग्राउंड उत्सवी माहौल में रंग गया. प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में दीपक कुमार चौधरी व सरिता कुमारी ने बालक व बालिका वर्ग में प्रथम आकर प्रखंड के सर्वाधिक तेज धावक का खिताब जीता, तो 400 मीटर मे मन्नु व नीतू ने बाजी मारी. लंबी कूद में रंजन व सुगांती, ऊंची कूद में राहुल व आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शब्द शक्ति प्रतियोगिता में साकेत व जेबा, क्विज में कुमार गौरव व निशा कुमारी, चित्रकला में किशोर व मेधा, संगीत में करण, अजीत व पूर्णिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. वहीं, कविता लेखन में सुमन कुमारी ने अपने अभिनव सोच को प्रस्तुत किया. प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए नगर विद्यालय अवर निरीक्षक योगेंद्र राम ने तरंग को सरकारी स्कूलों के बच्चों को विद्यालय से लेकर प्रखंड, जिला व राज्य स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बताते हुए कैरियर निर्माण में सहायक बताया. उन्होंने ग्रुप इवेंट कबड्डी व वॉलीबॉल के विजेताओं को अलग से सम्मानित करने की बात कही. प्रतियोगिताओं के संचालन में डॉ जनार्दन सिंह, डॉ शहजाद आलम, शहद आलम, सुनील पांडेय, श्रीभगवान राम, मकसूद हसन खान, तसव्वर हुसैन, कमलेश कुमार आदि ने महति भूमिका निभायी. संचालन नदीम अहमद ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










