रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड

Published at :19 Jan 2016 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड

रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडनोट: दिघवारा से फोटो मेल से भेजा गया है. स्कूली बच्चों व यात्रियों को हुई परेशानीग्रामीण इलाकों में लोगों ने लिट्टी-चोखा का लिया आनंद किसानों के चेहरों पर दिखी मुस्कुराहट संवाददाता, दिघवारामौसम में बदलाव के कारण मंगलवार को प्रखंड अधीन क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से […]

विज्ञापन

रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडनोट: दिघवारा से फोटो मेल से भेजा गया है. स्कूली बच्चों व यात्रियों को हुई परेशानीग्रामीण इलाकों में लोगों ने लिट्टी-चोखा का लिया आनंद किसानों के चेहरों पर दिखी मुस्कुराहट संवाददाता, दिघवारामौसम में बदलाव के कारण मंगलवार को प्रखंड अधीन क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से सर्दी बढ़ गयी. तापमान में गिरावट आ जाने के कारण लोग कनकनी से परेशान रहे. सुबह 7.30 बजे से बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर देर शाम तक चलती रही. ठंड के मौसम में अचानक शुरू हुई बारिश ने हर किसी की मुश्किल को बढ़ा दिया. घरेलू कामकाजी महिलाओं समेत स्कूली बच्चों के अलावा आम यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर लोग ऊनी कपड़ों के साथ छाता व बरसाती लेकर यात्रा करते नजर आये. वहीं, किसानों के चेहरों पर बारिश के बीच मुस्कुराहट देखी गयी. कई घरों के रसोई घरों में मौसम के अनुसार, जायकेदार भोजन की खुशबू मिली. शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने लिट्टी-चोखा का भी आनंद लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन