जिला मुख्यालय में 22 को धरना-प्रदर्शन करेंगी रसोइया

Published at :19 Jan 2016 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में 22 को धरना-प्रदर्शन करेंगी रसोइया

जिला मुख्यालय में 22 को धरना-प्रदर्शन करेंगी रसोइया दिघवारा. राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वावधान में आगामी 22 जनवरी को जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत तमाम रसोइया व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रसोइयों के पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया जायेगा. फ्रंट के छपरा के जिला महासचिव […]

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में 22 को धरना-प्रदर्शन करेंगी रसोइया दिघवारा. राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वावधान में आगामी 22 जनवरी को जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत तमाम रसोइया व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रसोइयों के पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया जायेगा. फ्रंट के छपरा के जिला महासचिव धर्मलाल पासवान ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि सभी रसोइया अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर उक्त तिथि को नगरपालिका चौक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगी. रसोइया की प्रमुख मांगों में सभी रसोइयों के मानदेय का ऑन लाइन तरीके से खाते में भुगतान, हर माह की सात तारीख तक मानदेय देने, बकाये मानदेय का तत्काल भुगतान व सेवा स्थायी करने, मनमाने तरीके से रसोइयों को हटाने पर रोक व शहरी क्षेत्र में मिड डे मील के एनजीओ की ठेकेदारी से मुक्त करना आदि प्रमुख है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन