पांच साल में नहीं बन सका महिला छात्रावास

पांच साल में नहीं बन सका महिला छात्रावास छात्रावास में रह कर पढ़नेवाली छात्राओं की हसरत रही अधूरी निर्माणाधीन भवन में उपज गया खर-पतवार, नहीं हुआ काम पूरा हाल पीएन कॉलेज, परसा का नोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 1 है कैप्सन होगा- पीएन कॉलेज का अधूरा पड़ा महिला छात्रावास संवाददाता, परसाजयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई, […]
पांच साल में नहीं बन सका महिला छात्रावास छात्रावास में रह कर पढ़नेवाली छात्राओं की हसरत रही अधूरी निर्माणाधीन भवन में उपज गया खर-पतवार, नहीं हुआ काम पूरा हाल पीएन कॉलेज, परसा का नोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 1 है कैप्सन होगा- पीएन कॉलेज का अधूरा पड़ा महिला छात्रावास संवाददाता, परसाजयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई, प्रभुनाथ महाविद्यालय, परसा में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य गत तीन सालों से बंद पड़ा है. भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने की वजह से व साफ-सफाई तथा देख-रेख के अभाव में अर्धनिर्मित भवन में खर-पतवार उगने से जंगल का नजारा उत्पन्न हो गया है. महिला छात्रावास के निर्माण कार्य की घोषणा होने के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह के साथ उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र की छात्राएं छात्रावास में रह कर अपनी पढ़ाई को पूर्ण करेंगी. छात्रावास निर्माण के लिए बड़े ही ताम-झाम के साथ शिलान्यास का कार्य पूर्ण किया गया था. शिलान्यास कार्यक्रम को तत्कालीन परसा विधायक छोटे लाल राय, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, विधान पर्षद के उपसभापति सलीम परवेज तथा एमएलसी महाचंद्र सिंह की उपस्थिति में जेपी विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ प्रो राम प्रवेश शर्मा द्वारा वर्ष 2010 में संपन्न किया गया था. शिलान्यास के बाद काफी तेजी के साथ छात्रावास निर्माण कार्य किया गया. भवन का निर्माण लिंटर तक कर गत तीन वर्षों से अन्य कार्य बंद पड़ा हुआ है. छात्राओं की उम्मीदों पर फिरा पानीमहिला छात्रावास के निर्माण कार्य को देख स्थानीय लोगों व छात्राओं में छात्रावास की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन वर्तमान छात्राओं को तो इसका लाभ नहीं मिल सका. अब अधूरे कार्य को देख आनेवाले भविष्य में भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने की आशंका जतायी जा रही है. गत तीन वर्षों से बंद पड़े निर्माण कार्य से क्षेत्र की जनता एवं छात्राओं की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है. महिला छात्रावास का निर्माण कार्य लगभग एक करोड़ की लागत से होना है. इस अधूरे कार्य को विभागीय लापरवाही कही जाये या कॉलेज के पदाधिकारियों की मजबूरी, ये आज तक स्पष्ट नहीं हो सका. कार्य बंद होने के कारणों की जानकारी जनता को नहीं हो सकी है. किंतु अधिकारियों की मानें, तो छात्रावास निर्माण के लिए पूर्ण आवंटन प्राप्त नहीं होने की वजह से कार्य बाधित हुआ है. क्या कहते हैं कॉलेज के प्राचार्यमहिला छात्रावास के निर्माण कार्य की पहली किस्त में आवंटित राशि के अनुसार कार्य कराया गया, जिससे अधूरे छात्रावास के भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ. शेष राशि अावंटित होते ही कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा. राशि के आवंटन के लिए प्रयास जारी है. डॉ पुष्प राज गौतमप्राचार्य, प्रभुनाथ महाविद्यालय, परसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










