सड़क हादसों में दो मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

आठ घायल, पीएमसीएच रेफर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो व ट्रक को पुलिस ने किया जब्त तरैया पुलिस ने ट्रैक्टर व स्काॅर्पियो को किया जब्त बसडीला में दुर्घटना के बाद स्काॅर्पियो लेकर चालक फरार छपरा (सारण) : जिले में 12 घंटे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी तथा आठ लोग गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
आठ घायल, पीएमसीएच रेफर
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो व ट्रक को पुलिस ने किया जब्त
तरैया पुलिस ने ट्रैक्टर व स्काॅर्पियो को किया जब्त
बसडीला में दुर्घटना के बाद स्काॅर्पियो लेकर चालक फरार
छपरा (सारण) : जिले में 12 घंटे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी तथा आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. छपरा-जलालपुर पथ पर बसडीला गांव के समीप अज्ञात स्काॅर्पियो के धक्के से घायल उसी गांव के रत्नेश कुमार सिंह (32 वर्ष) की मौत हो गयी. इसी घटना में गंभीर रूप से जख्मी संजय कुमार सिंह काे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
यह घटना शनिवार की रात आठ बजे की है. वहीं, एक अन्य दुर्घटना में तरैया बाजार पर ट्रैक्टर तथा स्काॅर्पियो के बीच टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घायलों में ट्रैक्टरचालक भी शामिल है. यह घटना रविवार की सुबह की है.
उधर, छपरा-पटना पथ पर सोनपुर थाना क्षेत्र के वाकरपुर के समीप ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गयी तथा चार यात्री घायल हो गये. यह घटना शनिवार की रात एक बजे की है. इस घटना में मृतक नयागांव थाना क्षेत्र के हरनंदपुर गांव के 28 वर्षीय राजन उर्फ नन्हे हैं. घायलों को रात में ही पीएमसीएच ले जाया गया है. दोनों मृतकों के शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
तीनों घटनाओं की प्राथमिकी सोनपुर, तरैया, जलालपुर में दर्ज करायी गयी है. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो व ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. तरैया पुलिस ने ट्रैक्टर तथा स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया है. बसडीला में दुर्घटना के बाद स्काॅर्पियो लेकर चालक फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










