किसानों के खाते में धान खरीद की राशि भेजी गयी

छपरा (सदर) : धान अधिप्राप्ति करनेवाली क्रय एजेंसियों को यथाशीघ्र किसानों के नाम चेक देना है, जिससे स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किसानों के खाते में अधिप्राप्ति मूल्य भेजा जा सके. अब तक सात पैक्स एवं एक व्यापार मंडल ने 21 लाख 96 हजार 780 रुपये का चेक छपरा स्थित स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की […]
छपरा (सदर) : धान अधिप्राप्ति करनेवाली क्रय एजेंसियों को यथाशीघ्र किसानों के नाम चेक देना है, जिससे स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किसानों के खाते में अधिप्राप्ति मूल्य भेजा जा सके. अब तक सात पैक्स एवं एक व्यापार मंडल ने 21 लाख 96 हजार 780 रुपये का चेक छपरा स्थित स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा को भेजा है.
शाखा प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार, गड़खा के मुकिमपुर, छपरा के नैनी, इसुआपुर के आता नगर, मकेर के बाघाकोल, मांझी के बलेसरा, पानापुर के कोंध तथा तरैया के डेवढ़ी पैक्स अध्यक्ष द्वारा जारी किये गये 18 लाख 33 हजार रुपये के चेक को संबंधित किसानों के खाते में आरटीजीएस शनिवार तक कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










