अपने ही बने हैं दलितों के दुश्मन

Published at :17 Jan 2016 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
अपने ही बने हैं दलितों के दुश्मन

अपने ही बने हैं दलितों के दुश्मन इसुआपुर. दलित समाज के उत्थान से ही बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के सपनों को साकार किया जा सकता. महादलितों के उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है. ये बातें अनुसूचित जाति कल्याण आयोग के सदस्य शिव कुमार मांझी ने प्रखंड मुख्यालय के सामने खेल मैदान […]

विज्ञापन

अपने ही बने हैं दलितों के दुश्मन इसुआपुर. दलित समाज के उत्थान से ही बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के सपनों को साकार किया जा सकता. महादलितों के उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है. ये बातें अनुसूचित जाति कल्याण आयोग के सदस्य शिव कुमार मांझी ने प्रखंड मुख्यालय के सामने खेल मैदान में आयोजित महादलित जागरूकता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि दलितों के सबसे बड़े दुश्मन सामंतवादी लोग नहीं, बल्कि अपनी ही बिरादरी के लोग हैं. पढ़े-लिखे आगे बढ़ चुके दलित समुदाय अपने ही बिरादरी के लोगों से आंखें चुराते हैं. उनका अपमान करते है. दलितों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सराहा गया. सम्मेलन को कविता नटराज कमल करोड़ी, आनंद रजक, सुरेश नट, कैश्वर नट, तेरस नट, कबुतरी नेट, राजेश्वर दास ज्ञांति देवी, कुंती देवी, रंजीत कुमार नट व अन्य ने संबोधित किया. अध्यक्षता केश्वर नट ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन