चाकू से घायल कर 25 हजार की लूट

चाकू से घायल कर 25 हजार की लूट डोरीगंज. थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी सौरभ कुमार को अपराधियों ने चाकू से घायल कर 25 हजार रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की रात की है. घटना तब हुई, जब सौरभ कुमार अपने कोयले की दुकान की वसूली कर अपने भार्इ के साथ घर वापस आ रहा […]
चाकू से घायल कर 25 हजार की लूट डोरीगंज. थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी सौरभ कुमार को अपराधियों ने चाकू से घायल कर 25 हजार रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की रात की है. घटना तब हुई, जब सौरभ कुमार अपने कोयले की दुकान की वसूली कर अपने भार्इ के साथ घर वापस आ रहा था. इसी बीच रसूलपुर गांव के सामने अपराधियो ने उसकी गरदन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया एवं वसूली के 25 हजार रुपये लूट लिये. घटना के बाद उसके भाई ने भागकर इसकी सूचना परिजनो को दी. परिजन जख्मी अवस्था में उसे छपरा ले गये, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. इस संबंध में घायल के पिता प्रह्लाद सिंह ने गाव के ही धुपनारायण सिह के पुत्र वरुण सिंह समेत तीन अज्ञात को आरोपित किया है. पुलिस के अनुसार, यह मामला लूट का नहीं है, बल्कि पुराने विवाद का परिणाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










