शिखर धवन ने युवा खिलाड़ियों को दिया ‘ दा वन स्पोर्ट्स’ का तोहफा, कहा-क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया

Updated:
विज्ञापन
Da one sports Shikhar Dhawan

शिखर धवन, दा वन स्पोर्ट्‌स एकेडमी. फोटो अकेडमी के वेबसाइट से साभार

Shikhar Dhawan : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बैटर रहे शिखर धवन ने युवा खिलाड़ियों के लिए हाई परफार्मेंस सेंटर लाॅन्च किया है. इस सेंटर में युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग दी जा सकेगी.

विज्ञापन

Shikhar Dhawan : शिखर धवन के हाई परफार्मेंस सेंटर ‘ दा वन स्पोर्ट्स’ को ग्वालियर में लांच किया किया. दा वन एचपीसी पूरे भारत में इस तरह का पहला सेंटर है. इस पहल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि युवा खिलाड़ियों की पहचान, ट्रेनिंग और उनके खेल को उच्च स्तर तक पहुंचाया जा सके.

शिखर ने कहा-क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया

शिखर धवन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, इसलिए यह मेरा फर्ज है कि मैं इस खेल और इस देश के युवाओं को कुछ वापस दूं. इसी उद्देश्य से दा वन की स्थापना की गई है. उन्होंने कहा, हमारा पहला एचपीसी ग्वालियर में बन रहा है. हमने बेहतरीन कोच रखे हैं जो मेरे और मेरी टीम के सोचने के तरीके को लागू करेंगे. हमने आदित्य वर्ल्ड अकादमी और बुंदेलखंड बुल्स के साथ टाई अप किया है. जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे, वे बुंदेलखंड बुल्स के लिए खेलेंगे. दूसरे भारतीय शहरों में भी सेंटर खोलने हैं और विस्तार करना है. ग्वालियर में दा वन स्पोर्ट्स में सबा करीम तकनीकी निदेशक के तौर पर काम करेंगे और धवन के बचपन के कोच मदन शर्मा मेंटोर होंगे.

ये भी पढ़ें : आईपीएल 2026 का प्लेऑफ कौन खेलेगा, क्या खत्म हो चुका है मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर का जादू?

RCB vs GT: भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड के सामने होगी गिल, सुदर्शन और बटलर की चुनौती, दर्शकों की मौज

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola