झारखंड के 7 साल के बच्चे का कमाल, पाक स्ट्रेट पार करने वाले बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :30 Apr 2026 5:55 PM
विज्ञापन
Ranchi Child News

रांची के इशांक तिरंगे के साथ

Ranchi Child News: झारखंड की राजधानी रांची के मात्र सात वर्षीय मास्टर इशांक ने समुद्र की लहरों को मात देकर इतिहास रच दिया है. इशांक श्रीलंका और भारत के बीच स्थित दुर्गम पाक स्ट्रेट (Palk Strait) को तैरकर पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं. 29 किलोमीटर की लंबी और चुनौतीपूर्ण दूरी को इशांक ने लगातार 9 घंटे 50 मिनट की तैराकी के बाद पूरा किया.

विज्ञापन

Ranchi Child News, रांची (राजेश तिवारी): झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सात वर्षीय मास्टर इशांक ने अपनी वीरता और असाधारण प्रतिभा से दुनिया को हैरान कर दिया है. इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित अत्यंत दुर्गम माने जाने वाले पाक जलडमरू मध्य (Palk Strait) को सफलतापूर्वक तैरकर पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया है. समुद्र की ऊंची लहरों और विपरीत परिस्थितियों के बीच लगातार 9 घंटे और 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद, उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है.

धनुषकोडी पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मास्टर इशांक ने श्रीलंका के तट से अपनी यात्रा शुरू की और कुल 29 किलोमीटर की दूरी तय कर तैराकी के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने जैसे ही धनुषकोडी के अरिचलमुनाई (भारत) के तट पर पहुंचे, वहां का नजारा बेहद गर्वपूर्ण था. रामेश्वरम की रेत पर अपना कदम रखने के साथ ही वहां पहले से मौजूद खेल पदाधिकारियों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनकी इस साहसिक सफलता पर खुशी जाहिर की.

Also Read: ICSE Board Result: किसान का बेटा अंकित कुमार झारखंड टॉपर, संत जेवियर्स बोकारो के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन

सालों पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

इशांक की इस सफलता ने तमिलनाडु के तैराक जय जशवंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड जय जशवंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने 28 मार्च 2019 को 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक की 30 किलोमीटर की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था.

दुर्गम पाक स्ट्रेट की चुनौती

पाक स्ट्रेट अपनी भौगोलिक बनावट और समुद्री लहरों के कारण तैराकों के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है. इस दूरी को तय करने के लिए शारीरिक मजबूती के साथ-साथ जबरदस्त मानसिक साहस की भी आवश्यकता होती है. रांची के इशांक ने इस उपलब्धि के जरिये न केवल अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है. स्थानीय खेल प्रेमियों और रांचीवासियों में इशांक की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है.

Also Read: सरायकेला-खरसावां में कांग्रेस का संवाद: 2029 की तैयारी में जुटने का आह्वान, सांसद ने BJP पर साधा निशाना

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola