पर्यावरण पर आधारित पर्यटन का उठाया मुद्दा

Updated at : 09 Jul 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण पर आधारित पर्यटन का उठाया मुद्दा

छपरा : सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को लोकसभा में बिहार में पर्यावरण पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सदन में सवाल उठाते हुए इस पर सार्थक प्रयास की पहल की. उन्होंने लोकसभा में कहा कि विश्व स्तर पर बिहार गंगा, […]

विज्ञापन

छपरा : सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को लोकसभा में बिहार में पर्यावरण पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सदन में सवाल उठाते हुए इस पर सार्थक प्रयास की पहल की.

उन्होंने लोकसभा में कहा कि विश्व स्तर पर बिहार गंगा, गंडक के डॉल्फिन, सोनपुर के पशु मेले को लेकर विश्व प्रसिद्ध है. राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को लोकसभा में सारण सांसद रूडी ने प्रश्नकाल के दौरान पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से सवाल पूछा.
रूडी ने अपनी मौखिक प्रश्न संख्या 207 में पूछा था कि बिहार में केंद्र सरकार इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रही है और क्या बिहार सरकार ने पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं के लिए धनराशि संस्वीकृत करने का अनुरोध किया है.
रूडी ने पर्यटन मंत्री से इसका विवरण मांगा. पर्यटन मंत्री पटेल ने कहा कि सभी पर्यटन संबंधी विकास प्रोजेक्ट राज्य सरकार के पास से आने होते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को केवल आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के साथ भेजे जाने चाहिए.
पर्यटन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट रूडी ने कहा कि राज्य में सोनपुर पशु मेले के विकास के लिए उनकी बार-बार की गयी अपील के बावजूद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने कोई कदम नहीं उठाया. रूडी ने कहा कि उन्होंने एक डीपीआर भी प्रस्तुत की थी और अगर अधिकारी इसे मंत्री के समक्ष नहीं ले जाते हैं, तो यह संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार का मामला था. पर्यटन मंत्री ने कहा कि मंत्रालय इको टूरिज्म को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अतुल्य भारत 2.0 कैंपेन के तहत बढ़ावा दे रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन